लघु उद्योग भारती शाजापुर इकाई में नवाचार और विश्वास का प्रतीक-किशोर प्रजापत पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

Event Date: 14/05/2025
Shahjahanpur,
UTTAR PRADESH

किशोर प्रजापत पुनः अध्यक्ष निर्वाचित – लघु उद्योग भारती शाजापुर इकाई में नवाचार और विश्वास का प्रतीक

शाजापुर में लघु उद्योग भारती की स्थानीय इकाई द्वारा दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से श्री किशोर प्रजापत को एक बार फिर से शाजापुर इकाई का अध्यक्ष चुना गया, जो उनके नेतृत्व, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का प्रमाण है। लघु उद्योग भारती, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग क्षेत्र का एकमात्र राष्ट्रीय संगठन है, जो “उद्योग हित – राष्ट्रीय हित” के ध्येय वाक्य के साथ देश के 522 से अधिक जिलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। यह संगठन देश भर में फैले सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय स्थापित कर करता आ रहा है।

नवगठित कार्यकारिणी में गजेंद्र सिंह सिकरवार (बंटी भैया) एवं दिनेश पांचाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन गर्ग को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, विष्णु पाटीदार को सचिव तथा कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। अन्य पदाधिकारियों की सूची आगामी बैठक में वरिष्ठजनों द्वारा तय की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शाजापुर जिले के प्रभारी श्री दिनेश तिवारी रहे, जिन्होंने संगठन की भूमिका और औद्योगिक क्षेत्र में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। चुनाव अधिकारी श्री इंद्र नारायण व्यास द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

इस गरिमामय अवसर पर अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे, जिनमें श्री मनोज नारोलिया, कीर्ति प्रकाश भावसार, महेश सोलंकी दुपाड़ा, राजेश पांचाल, संजय कपूर, मेहुल भावसार, सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से नवनिर्वाचित अध्यक्ष व कार्यकारिणी का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सुभाष मंडलोई द्वारा किया गया, जबकि श्री राजदीप गोयल ने आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया। यह आयोजन संगठनात्मक ऊर्जा, एकता और विकासशील भारत में लघु उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका को पुनः रेखांकित करता है।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please