लघु उद्योग भारती शिप्रा इकाई, उज्जैन द्वारा मासिक बैठक आयोजित
लघु उद्योग भारती “शिप्रा इकाई, आगर रोड उद्योगपुरी, उज्जैन” द्वारा दिनांक 18 जुलाई 2025, शुक्रवार को इस माह की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन लघु उद्योग भारती की कार्यशैली अनुसार पूर्ण गरिमा और उद्देश्यपूर्ण संवाद के साथ सम्पन्न हुआ।
बैठक की अध्यक्षता श्री अखिलेश नागर (अध्यक्ष) ने की तथा सचिव श्री प्रवीण पांचाल और कोषाध्यक्ष श्री भरत चंदन सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में मालवांचल क्षेत्र के वरिष्ठ एवं पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश गर्ग ने भी सहभागिता करते हुए सदस्यों को मार्गदर्शन प्रदान किया और संगठनात्मक सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए।
बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह को उत्साहपूर्वक मनाने और उस दिन सुरक्षित पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया, ताकि पर्यावरण जागरूकता को भी बढ़ावा दिया जा सके।
आगर रोड उद्योगपुरी क्षेत्र में लगातार बिजली बाधित रहने की समस्या पर चर्चा करते हुए यह सहमति बनी कि इस विषय में संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायती आवेदन सौंपा जाएगा, जिससे उद्योगों को हो रहे नुकसान की भरपाई हेतु त्वरित समाधान प्राप्त हो सके।
इसके अतिरिक्त, कचरा वाहन द्वारा नियमित रूप से कचरा संग्रहण नहीं किए जाने की शिकायत भी सदस्यों द्वारा उठाई गई। इस पर संबंधित नगर निकाय को लिखित शिकायत करने का सुझाव दिया गया।
बैठक में सभी सदस्यों ने लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश के वार्षिक सम्मेलन एवं नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह में सहभागिता के लिए सहमति दी।
बैठक का समापन संगठन के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के संकल्प के साथ किया गया।

