लघु उद्योग भारती शिप्रा औद्योगिक क्षेत्र उज्जैन द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए कल आगर रोड उद्योगपुरी स्थित श्री रविंद्र पेंढारकर जी की फैक्ट्री पर पौधा वितरण कार्यक्रम किया गया जहां 50 से अधिक श्रमिकों को पौधे वितरण कर व उन पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलवाया गया कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी के अतीत जी अग्रवाल राजेश जी महेश्वरी मालवा अंचल के सचिव राजेश जी गर्ग विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम में दिलीप जी बरबोटा प्रवीण जी पांचाल सुनील जी गोयल सुयश जी सुराना आदि सदस्य उपस्थित थे
अध्यक्ष सचिव
अखिलेश नगर अनुभव जैन

