मेरठ स्थित पंचवटी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलेज में लघु उद्योग भारती द्वारा उद्यमी/व्यापारी संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्री नितिन अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जीएसटी में कटौती करके उद्यमियों एवं व्यापारियों को दीपावली का यह विशेष तोहफा दिया है, जिससे उद्योग जगत को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के संभाग महामंत्री श्री अनुपम गुप्ता जी, भाई आशीष अग्रवाल जी, राजेश जैन जी, कार्यक्रम संयोजक पंकज गोयल जी, राजकुमार शर्मा जी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और व्यापारी-उद्यमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

