लघु उद्योग भारती सरवाड़ इकाई की मासिक बैठक संपन्न – नवसंवत्सर एवं पारिवारिक स्नेह मिलन की रूपरेखा तय

Event Date: 28/03/2025
Ajmer,
RAJASTHAN

आज दिनांक 28 मार्च 2025 को लघु उद्योग भारती सरवाड़ इकाई की मासिक बैठक अरावली इंडस्ट्रीज, सरवाड़ में प्रहलाद पारीक भाई साहब के यहां आयोजित की गई। बैठक में इकाई द्वारा वर्ष भर किए गए कार्यों की समीक्षा की गई एवं आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।

बैठक में 30 मार्च 2025 को नवसंवत्सर के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही, संगठन को सशक्त बनाने के लिए नए सदस्यों को जोड़ने हेतु संभावित उद्यमियों की सूची बनाई गई और उनसे संपर्क करने का निर्णय लिया गया।

एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव के तहत यह निर्णय लिया गया कि रीको सरवाड़ में लघु उद्योग भारती के नाम से एक स्थायी प्लॉट के लिए रीको कार्यालय से निवेदन किया जाएगा। इसके लिए श्री ईश्वर जी हरवानी, श्री राधेश्याम जी पोरवाल एवं श्री प्रहलाद जी पारीक को जिम्मेदारी सौंपी गई।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान यह देखा गया कि फेंसिंग की ऊंचाई कम होने के कारण पौधों की सुरक्षा में समस्या आई। इसलिए रीको कार्यालय से फेंसिंग की ऊंचाई बढ़ाने का आग्रह करने का निर्णय लिया गया।

इसके अतिरिक्त, रीको क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु स्थानीय विधायक, रीको अधिकारी, जलदाय विभाग एवं श्री राज्यवर्धन जी राठौड़ से संपर्क कर आग्रह करने का निर्णय हुआ। इस विषय में प्रस्ताव का ड्राफ्ट तैयार करने की जिम्मेदारी श्री रोहित जी हेडा और यश लड्ढा जी को दी गई।

बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में लघु उद्योग भारती सरवाड़ इकाई द्वारा पारिवारिक स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन भीमेश्वर महादेव मंदिर में किया जाएगा। कार्यक्रम में सुंदरकांड के पश्चात सामूहिक भोजन होगा। प्रति व्यक्ति शुल्क ₹250/- निर्धारित किया गया है। सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे 8 अप्रैल तक स्वयं एवं अपने परिवार के उपस्थित सदस्यों की संख्या साझा करने का कष्ट करें, ताकि आयोजन की बेहतर व्यवस्था की जा सके।

– प्रतिभा शर्मा
सचिव, लघु उद्योग भारती इकाई, सरवाड़

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please