प्रिय मित्रों
दिनांक 5 जुलाई 2024 को दोपहर 3:30 से C GST कार्यालय 32 बांग्ला दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में जीएसटी कार्यालय के आमंत्रण पर लघु उद्योग भारती सर्विस इकाई भिलाई की ओर से दुर्गा प्रसाद तथा लघु उद्योग भारती दुर्ग इकाई से पधारे वरिष्ठ सदस्य पवन जी बड़जात्यl एवं प्रहलाद कश्यप तथा स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वदेशी भारत अभियान के प्रदेश संयोजक संजय चौबे जी ने भाग लिया l
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा उद्यमी एवं संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया l
कार्यक्रम 53rd जीएसटी काउंसिल में हुए निर्णय से अवगत कराने हेतु तथा उपस्थित व्यापारी उद्यमी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं अन्य एवं लघु उद्योग भारती के सदस्यों की उपस्थिति में उनके सुझाव लिकर वित्त मंत्रालय भारत सरकार को प्रेषित किए जाने की योजना है l
53 में जीएसटी काउंसिल मीटिंग में सूक्ष्म लघु एवं कुटीर उद्यमियों के लिए काफी सहायता प्रदान की गई है तथा निकट भविष्य में बजट मैं एमएसएमई के लिए अन्य कई सुविधाओं की घोषणा होने की संभावना है l
इस अवसर पर सी जी एस टी के असिस्टेंट कमिश्नर, के अतिरिक्त श्री विकास चंद्राकर सुपरीटेंडेंट एवं अन्य पदाधिकारी
उपस्थित थे l
उद्बोधन में व्यापारी उद्यमियों एवं लघु उद्योग भारती के सदस्यों की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुझाव मांगे तथा भविष्य में इस प्रकार की बैठकों का आयोजन निरंतर करने की घोषणा की l
दुर्गा प्रसाद ने अपने सुझाव देते हुए सी जीएसटी के अधिकारियों को सूचित किया कि माइक्रो एवं स्मॉल उद्यमियों के लिए अन्य सुविधाएं मसलन एक्सेंप्शन की लिमिट 40 लाख से बढ़कर 80 लाख करने कंपोजिशन स्कीम की सीमा बढ़ाने के अतिरिक्त छोटे उद्यमियों को विशेष सुविधा प्रदान करने की आवश्यकता है l
लघु उद्योग भारती के विशिष्ट सदस्य श्री पवन जी बड़जlतिया ने अपने सुझाव में यह बताया कि व्यापारियों को महीने के अंतिम दिनों में रिटर्न भरने के समय अधिकांश समय सरवर के जाम होने की शिकायतें मिलती रहती हैं इस और जीएसटी कार्यालय को ध्यान देना चाहिए l
जीएसटी कार्यालय ने अल्पाहार की सुंदर व्यवस्था की तथा आत्मीय व्यवहार के साथ कार्यक्रम संपन्न किया इसके लिए साधुवाद l
धन्यवाद
लघु उद्योग भारती
सर्विस इकाई ,भिलाई
छत्तीसगढ़ प्रांत

