लघु उद्योग भारती कार्यालय सहारनपुर में उद्यम रजिस्ट्रेशन पंजीकरण हेतु जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से एक कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता जी एवम संयुक्त उद्योग श्रीमती अंजू रानी जी के द्वारा उद्यमियों को उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। जिला उद्योग केंद्र से सहायक प्रबंधक रवि जी, सहायक प्रबंधक विशाल सिंह जी, रावत जी, जिला उद्योग केन्द्र विभाग के अधिकारीगण एवम रेडीमेड गारमेण्ट एसोसिएशन के उद्यमी उपस्थित हुए। जिनके द्वारा उद्यमियों का उद्यम रजिस्ट्रेशन किए गए।
लघु उद्योग भारती के मण्डल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता जी के नेतृत्व में संयुक्त आयुक्त उद्योग आयुक्त श्रीमती अंजू रानी जी को बुके तथा संस्था का अंग वस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।
आज के कैम्प में वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी जी, संरक्षक देवेंद्र बंसल जी, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल जी, जिला महामंत्री राज कमल जी, संगठन महामंत्री वरुण कामधेनू जी, प्रभारी राजीव आनंद जी, देहरादून रोड प्रभारी राजीव चानना जी, दिल्ली रोड प्रभारी शौर्य जैन जी, संचित सागर जी, दुष्यंत सैनी जी, संजय गोयल जी, सुनील रसवंत जी, सुरेंद्र छाबड़ा जी, अर्जुन पंवार जी, ललित सिंघल जी, सुमित भूटानी तथा संजीव पाराशर मौजूद रहे।

