श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के अदभुत मौके पर लघु उद्योग भारती सहारनपुर इकाई के द्वारा इस उत्सव को किस प्रकार भव्य से भव्यतम रुप मे मनाया जाए इसी के निमित्त कार्यक्रम के संयोजक सह संयोजक एवम समस्त क्षेत्रो के प्रभारियों की एक बैठक लघु उद्योग भारती कार्यालय पर आयोजित की गई
इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 जनवरी एक ऐतिहासिक दिवस होगा और उसका उत्सव बनाने में किसी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी 22 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे से लेकर 12:00 तक लघु उद्योग भारतीय कार्यालय पर एक हवन का आयोजन किया जाएगा उसके पश्चात 12:00 से 1:00 तक अयोध्या से सीधा प्रसारण देखा जाएगा और रामलाल की मूर्ति स्थापना होते ही फूलों और गुलाल से होली खेली जाएगी और कढ़ी चावल और हलवे का प्रसाद का भंडारा किया जाएगा। एक कुंटल बूंदी का प्रसाद रवि वैश्य जी द्वारा दिया जा रहा है ।
शाम को 6:00 बजे से शिव धाम में एक भजन संध्या का आयोजन होगा दीप माला होगी भजन संध्या के बाद आतिशबाजी और भोजन की व्यवस्था की गई है जिसमें सभी बंधुओ को सह परिवार आमंत्रित किया जा रहा है लघु उद्योग भारती कार्यालय के आसपास सजावट 2 दिन पहले ही करवा दी जाएगी।
आप सभी से आवाहन किया जाता है इस उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें कार्यक्रम के संयोजक सुशील सड़ाना जी अक्षय जैन जी घनश्याम माहेश्वरी जी अजेश शर्मा जी को बनाया गया है उसके बाद आगे की टीम उनके द्वारा ही बनाई गई है।
समस्त कार्यक्रम मात्र संगठन के दिशा निर्देश के अंतर्गत किए जाएंगे
जय श्री राम