आज लघु उद्योग भारती सिखेड़ा रोड इकाई द्वारा मोदीनगर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय के साथ वार्ता की, उसमें बार-बार हो रहे पावर कट के विषय में बात की, इस संबंध में अधिशासी अभियंता द्वारा पूर्ण आश्वासन दिया गया कि आपकी इस समस्या का समाधान 10 सितंबर 24 तक अवश्य कर दिया जाएगा ,इस वार्ता में मोदीनगर सिखेड़ा रोड इकाई के अध्यक्ष हरिकिशन अग्रवाल ,जिला महासचिव राजीव शर्मा, सचिव पवन गुप्ता, इंद्रजीत तेवतिया व विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे

