लघु उद्योग भारती सुसनेर इकाई ने MSME आयुक्त भोपाल से की मुलाकात, आंकली औद्योगिक क्षेत्र के विकास को लेकर दिया ज्ञापन
दिनांक 08 जुलाई 2025, मंगलवार को लघु उद्योग भारती सुसनेर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश महामंत्री श्री अरुण जी सोनी, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री राजेश देशमुख 'जागीरदार', एवं पूर्व प्रांतीय महामंत्री श्री राजेश गर्ग जी के नेतृत्व में उद्योग संचालनालय, भोपाल में MSME आयुक्त श्री दिलीप कुमार जी से शिष्टाचार भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने पत्र के माध्यम से आंकली औद्योगिक क्षेत्र में अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा भूमि आवंटन में स्थानीय उद्यमियों को प्राथमिकता दिए जाने का आग्रह किया। इस पर श्री आयुक्त महोदय ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल आपूर्ति की व्यवस्था हेतु तत्काल टेंडर निकालने के निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री पीरू सिंह कांवल, सुसनेर इकाई अध्यक्ष श्री संजय तिवारी, सचिव इंजीनियर बंटी कारपेंटर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रतन विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष श्री विशाल जैन एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री नारायण सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे।
धन्यवाद
लघु उद्योग भारती इकाई, सुसनेर

