लघु उद्योग भारती स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में, रविवार, 27 अप्रैल को जबलपुर इकाई द्वारा एक रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन स्टेम फील्ड ग्राउंड में किया गया। टूर्नामेंट में रिछाई और अधारताल टीमों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।
अधारताल टीम का नेतृत्व कप्तान श्री रवि गंगवानी ने किया, वहीं रिछाई टीम का नेतृत्व श्री धीरेन कटारिया ने संभाला। टॉस जीतकर अधारताल टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 75 रन बनाए और ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में रिछाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 76 रन बनाकर विजयी रही और क्रिकेट कप अपने नाम किया।
पूरा मैच उत्साह और उमंग से भरा रहा, और खिलाड़ियों के जोश ने स्थापना दिवस के समारोह को और भी यादगार बना दिया। सभी खिलाड़ियों और उपस्थित सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।

