माननीय राज्य मंत्री श्री सुरेश भट्ट जी का हरिद्वार दौरा
हरिद्वार, 27 अगस्त 2025 – उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री (स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण विभाग) और भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के पूर्व संगठन मंत्री माननीय श्री सुरेश भट्ट जी ने आज लघु उद्योग भारती के हरिद्वार जिला कार्यालय एवं ओम बायोमेडिक्स प्रा. लि. (संस्थान प्रमुख श्री रोहित भाटिया) का दौरा किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री रोहित भाटिया जी, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जी, हरिद्वार इकाई अध्यक्ष श्री मनोज पुंडीर जी एवं हरिद्वार ग्रामीण इकाई अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जी ने पटका पहनाकर मंत्री जी का स्वागत किया।
बैठक के दौरान श्री रोहित भाटिया जी ने माननीय मंत्री जी को उद्योग संचालन में आने वाली चुनौतियों, विभागीय स्तर की समस्याओं, विशेषकर फार्मा उद्योग की कठिनाइयों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस पर मंत्री जी ने सरकारी स्तर पर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
माननीय मंत्री जी ने वैश्विक स्तर पर उद्योगों के समक्ष आ रही चुनौतियों से निपटने हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। उन्होंने लघु उद्योग भारती द्वारा उद्योग हित में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और सतत सहयोग का आश्वासन दिया।

