लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रदेश की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य पुनर्गठन सम्पन्न

Event Date: 16/07/2025
NULL,
HIMACHAL PRADESH

लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन एक गरिमामय अवसर पर सम्पन्न हुआ, जिसमें संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। मंच पर लघु उद्योग भारती के परम आदरणीय राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश जी भाई साहब, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अरविन्द धूमल जी, राष्ट्रीय सचिव श्री विक्रम बिंदल जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री हरबंस पटियाल जी, प्रदेश महासचिव श्री संजीव शर्मा जी तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिल मोहन जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें संरक्षक पद पर श्री हरबंस पटियाल व श्री एम.पी. शर्मा को नियुक्त किया गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्री अखिल मोहन को सौंपी गई, वहीं सचिव श्री अश्वनी गर्ग और कोषाध्यक्ष श्री अजय चौहान बनाए गए। उपाध्यक्षों में श्री संजीव शर्मा, प्रकाश वर्मा, विनोद खन्ना और पंकज मित्तल को शामिल किया गया है। संयुक्त सचिव के रूप में नवीन रावत, प्रमोद कुमार और नीरज गुप्ता (पालमपुर) को नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बलराम अग्रवाल, विकास सेठ, संजीव वर्मा (दावत), अरुण शर्मा (स्टील बर्ड), एन. पी. कौशिक, सतनाम (बरोटीवाला) और अरुण शुक्ला को शामिल किया गया है। कानूनी सलाहकार के रूप में एडवोकेट नवरतन देव शर्मा (काला अम्ब) और आईटी विंग की जिम्मेदारी श्री पीयूष (बरोटीवाला) को दी गई है। नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी को लघु उद्योग भारती परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं संगठन के उज्ज्वल और सशक्त भविष्य हेतु साधुवाद प्रेषित किया गया।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please