5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लघु उधोग भारती की संयोजक इकाई रसमडा के अंतर्गत ग्राम मगरलोटा में लघु उधोग भारती के सदस्यों के द्वारा वृहत वृक्षारोपण किया गया। इसी कड़ी में लघु उधोग भारती के पूर्व अध्यक्ष एवं स्वालंबी भारत अभियान के प्रान्त सह समन्यवक संजय चौबे जी ने कहा, “आज के समय में पर्यावरण को बचाना सब की जिम्मेवारी है और बहुत ही जरूरी हैं। आज ऑक्सीजन की और शुद्ध हवा की कमी हो रही है, जिसे हम सभी को मिलकर बचाना है !
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया गौर तलब है की सिर्फ वृक्षारोपण ही नहीं वरन बड़े होते तक उसकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया गया इस अवसर पर लघु उधोग भारती के पूर्व अध्यक्ष संजय चौबे, दान सिंग साहू, गुलाब साहू, रूचि दुबे, गरिमा निषाद, प्रेमिन साहू, गूंजा साहू, भारती साहू, खिलेश्वरी साहू , हेमंत राणा, बबली यादव सहित ग्रामवासी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे। सभी के द्वारा अलग-अलग दर्जनों पौधे लगाए गए ।
आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक देश के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलते हैं। पर्यावरण में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में भी तेजी देखी जा रही है तो कहीं कहीं पर प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कारण लंबे समय से बारिश भी नहीं हो पाती। ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए लघु उधोग भारती ने बीड़ा उठाया है। इसी कड़ी में संजय चौबे ने बताया की टेड़ेसरा औद्योगिक छेत्र में नवग्रह पार्क जिसमें ग्रहों के अनुसार वृक्षारोपण किये जायगें जिससे सभी को लाभ होगा। इसी कड़ी में उपस्थित सभी लोगों के इस विश्व पर्यावरण दिवस के इसी अवसर सभी ने अपने वातावरण को स्वच्छ रखने, वृक्षों एवं जल स्रोतों के संरक्षण हेतु संकल्प लिया !

