आज प्रथमबार लघु भारती उद्योग आनंद इकाई के सदस्यों की बैठक हुई। प्रांत और कर्णावती संभागसे पदाधिकारी उपस्थित रहे, कुछ नये संभवीत सदस्य भी आज की बैठक में आये।
लघु उद्योग भारती की कार्यशैली और उद्योगकारों की समस्याओं और उनके समाधान के विषय में विस्तृत चर्चा हुई। नये सदस्य और जिल्लेमें नयी इकाइयाँ बनाने के संदर्भ में आनंद इकाई प्रमुख श्री भद्रेशभाई और आनंद ज़िल्ला प्रभारी श्री भीमनारायणजी से विस्तृत चर्चा और रूपरेखा तैयार की। आगामी समय में इकाई के सभी सदस्यों को व्यक्तिगत रूपसे मिलना और उन्हें सक्रिय करना, स्नेहमिलन, विश्वकर्मा जयंती आऊ लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस के उत्सवों को सार्वजनिक रूप से मनाया जाय यह निर्णय लिया गया।

