वसई इकाई द्वारा उद्योग-प्रशासन संवाद: समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
लघु उद्योग भारती वसई इकाई द्वारा वसई तालुका इंडस्ट्रियल इस्टेट, गावराईपाडा के सभागृह में एक उद्योग-प्रशासन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संवाद की अध्यक्षता भाजपा के स्थानिक विधायक श्री राजनजी नाईक ने की। कार्यक्रम में बिजली विभाग (पारेषण एवं वितरण), महापालिका के सभी विभागों के सहायक आयुक्त, पुलिस विभाग एवं वाहतूक विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा स्थानीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वसई, पापडी, विरार, कामण, पेल्हार आदि क्षेत्रों की औद्योगिक एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में आ रही समस्याओं को खुले रूप से सामने रखा और उनके समाधान की मांग की। विधायक श्री राजनजी नाईक ने सभी विभागीय अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान हेतु निर्धारित समयसीमा में कार्य करने के निर्देश दिए। इस ठोस पहल के लिए सभी औद्योगिक संगठनों ने लघु उद्योग भारती वसई इकाई के प्रति आभार प्रकट किया।
यह कार्यक्रम 21 फरवरी 2025 को हुए संवाद के बाद लगातार दूसरी बार ऐसा अवसर रहा, जब जनप्रतिनिधि और उद्यमी वर्ग आमने-सामने बैठकर संवाद में शामिल हुए।
कार्यक्रम की सफलता का श्रेय वसई इकाई के अध्यक्ष श्री अरविंद पाटील और उनकी टीम की मेहनत के साथ-साथ मुंबई प्रांत अध्यक्ष श्री जयेशजी देढिया के प्रभावी मार्गदर्शन को जाता है। इस संवाद ने उद्यमियों और शासन के बीच विश्वास और समन्वय की मजबूत नींव रखी है।
वसई इकाई की इस पहल को अन्य इकाइयों द्वारा भी अपने क्षेत्रों में अपनाया जाए, तो यह उद्यमियों के लिए अत्यंत मददगार और समाधानकारी मॉडल बन सकता है।

