विकसित भारत बजट 2025: एक सशक्त और समावेशी कदम
आज नई दिल्ली में, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में, केन्द्रीय वित्तमंत्री आदरणीया श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने विकसित भारत के अटल संकल्प को साकार करने वाला बजट संसद में प्रस्तुत किया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव श्री नरेश पारीक, श्री महेश गुप्ता सह कोषाध्यक्ष एवं श्री योगेश गौतम, महेंद्र मिश्रा, अरुण जाजोदिया, राजेश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
इसके साथ ही, आदरणीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला जी, केन्द्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह जी, श्री भागीरथ चौधरी जी, श्री राम मोहन नायडू जी एवं श्री राजीव दत्ता जी सहित कई गणमान्य व्यक्तित्वों का सानिध्य प्राप्त हुआ।
यह बजट गरीब, अन्नदाता, नारीशक्ति और युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

