विकास कौशल केंद्र चित्तौड़गढ़ में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का स्वागत, महिला इकाई के प्रयासों की
विकास कौशल केंद्र, चित्तौड़गढ़ में माननीय विधायक चंद्रभान सिंह जी आक्या का स्वागत
लघु उद्योग भारती महिला इकाई, चित्तौड़गढ़ द्वारा संचालित विकास कौशल केंद्र के सतत प्रयासों और कार्यों को प्रोत्साहन देने हेतु माननीय विधायक श्री चंद्रभान सिंह जी आक्या का केंद्र आगमन हुआ। महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती अंजलि शर्मा, सचिव श्रीमती सुरभि बलदवा एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती आस्था जैन के नेतृत्व में विधायक महोदय का आत्मीय स्वागत किया गया।
आक्या जी ने केंद्र में चल रहे प्रशिक्षण कार्यों का अवलोकन किया और सभी प्रशिक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने प्रशिक्षकों और प्रशिक्षुओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और आश्वस्त किया कि लघु उद्योग भारती महिला इकाई के इस सराहनीय प्रयास को आगे बढ़ाने हेतु वे हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे।
यह अवसर महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और कौशल विकास की दिशा में महिला इकाई के समर्पण और प्रयासों को प्रोत्साहन देने वाला रहा।

