रतलाम | दिनांक: 31 जुलाई 2025
विद्यार्थियों के लिए उद्योगों का सजीव अनुभव: लघु उद्योग भारती नमकीन क्लस्टर रतलाम द्वारा शैक्षणिक भ्रमण
आज लघु उद्योग भारती – नमकीन क्लस्टर इकाई रतलाम के तत्वावधान में Nahar Global School के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लगभग 150 विद्यार्थियों के लिए नमकीन क्लस्टर की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्थानीय उद्योगों की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रियाओं में प्रयुक्त तकनीक, MSME योजनाओं एवं लघु उद्योग भारती के औद्योगिक जागरूकता अभियानों की जानकारी देना था। विद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष रूप से फैक्ट्री स्थलों का अवलोकन किया, जिससे उन्हें उद्योगों की वास्तविक कार्यसंस्कृति को समझने का अवसर मिला।
इस अवसर पर MSME से सेवानिवृत्त निदेशक डॉ. प्रवीण आर. जोशी ने विद्यार्थियों को एमएसएमई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, जिससे छात्र-छात्राओं को उद्योगों में संभावित करियर विकल्पों और स्वरोजगार की संभावनाओं को समझने में मदद मिली।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती – नमकीन क्लस्टर इकाई रतलाम के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र मारू, सचिव श्री मनेन्द्र (रिंकू) कृष्णानी, कोषाध्यक्ष श्री प्रवीण कसेरा, उपाध्यक्ष श्री रूपमन्यु मल्होत्रा, कार्यकारिणी सदस्य श्री महेश गोयल, सदस्य श्रीमती नूतन लालन एवं श्री सुरेश दख की गरिमामयी उपस्थिति रही।

