श्रम एवं रोजगार मंत्रालय एवं लघु उद्योग भारती अलवर के संयुक्त प्रयास से विभाग संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम प्रारंभ
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और लघु उद्योग भारती, अलवर (मुख्य इकाई एवं महिला इकाई) के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में “विभाग संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम” की शुरुआत की जा रही है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगों और उनके कर्मचारियों को सरकारी योजनाओं एवं संस्थाओं से सीधे जोड़ना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत दो मुख्य पहल की जा रही हैं:
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) द्वारा “सुविधा समागम”
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा “निधि आपके निकट”
इन पहलों के माध्यम से ESIC और EPFO से जुड़ी सुविधाओं, लाभों और नियमों को सरलता से उद्योगों के करीब लाया जाएगा ताकि संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
इसी श्रृंखला में पहला शिविर 27 मई को प्रातः 10 बजे सीबा मसाला उद्योग प्राइवेट लिमिटेड परिसर में आयोजित किया जाएगा। यह अवसर सभी उद्योगों के लिए बेहद उपयोगी होगा, विशेषकर उन उद्योगों के लिए जहां ESIC या EPFO से जुड़ी कोई समस्या हो या अधिक जानकारी की आवश्यकता हो।
सभी उद्योगों के सदस्यों से अनुरोध है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अवश्य भाग लें और अपनी समस्याओं का समाधान कराएं। इस पहल से न केवल उद्योगों को लाभ मिलेगा, बल्कि कर्मचारियों के अधिकारों और लाभों को भी सुनिश्चित किया जाएगा।
धन्यवाद
संयोजक
कल्पना तिवारी
लघु उद्योग भारती महिला इकाई, अलवर

