दिनांक 31 मई 2025 को लघु उद्योग भारती बालोद इकाई का पुनर्गठन संपन्न हुआ। आगामी दो वर्षों के लिए गठित नई कार्यकारिणी में श्री संदीप टावरी को इकाई अध्यक्ष, श्री चेतन पटेल को सचिव, एवं श्री अभिषेक सांखला को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सिंघानिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री दीपक उपाध्याय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पंच परिवर्तन प्रभारी श्री मोहनभाई पटेल, पूर्व इकाई अध्यक्ष श्री दिलीप सांखला, एवं इकाई कार्यकारिणी सदस्य श्री तरुण नाहटा की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी योजनाओं तथा पंच परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

