lub_महाकौशल संभाग की #सतना इकाई का पुनर्गठन हुआ। श्री रामचंद्र अग्रवाल जी को अध्यक्ष एवम श्री जयदेव ताम्रकार जी को सचिव का दायित्व दिया गया। कार्यक्रम में #लघुउद्योगभारती के संभागीय सचिव अनिल वासवानी जी ने संगठन द्वारा किये गये कार्यों व विभिन्न शासकीय समितियों में संगठन के प्रतिनिधित्व के बारे में बताया। इसके साथ ही वर्तमान में #लघुउद्योगभारती की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला व नई इकाई की घोषणा की।कार्यक्रम में 10 नये उद्यमियों ने सदस्यता ग्रहण की। इसके पश्चात DIC के सहायक प्रबंधक द्वारा उद्योगों सम्बंधित शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई मुख्य अतिथि श्री उत्तम बनर्जी (सह प्रांत कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ) ने राष्ट्र हित को ध्यान में रखकर अपना उद्योग चलाने व अपने जीवन का हर कार्य करने पर जोर दिया।

