आज लघु उद्योग भारती चौपांकी इकाई द्वारा सिमरन पेंट्स इंडस्ट्रीज़ परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि सिमरन जी ने अपनी खाली फैक्ट्री के कुछ हिस्से को नि:शुल्क रूप से श्रीमती विजय लक्ष्मी जी को स्कूल संचालन के लिए उपलब्ध कराया है, जहाँ प्रतिदिन लगभग 55 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। आज इन बच्चों के माध्यम से भी पौधारोपण करवाया गया एवं उन्हें नोटबुक और पेंसिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर सिमरन जी के परिवार से उनकी माताजी, मौसीजी, पत्नी एवं पुत्री की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती चौपांकी इकाई से अध्यक्ष विमल पंडित, उपाध्यक्ष अनूप केडिया, सदस्य श्री जितेन्द्र, मयंक पैकेजिंग से मिश्राजी एवं राकेश शर्मा जी उपस्थित रहे। इस सराहनीय कार्य हेतु सिमरन जी द्वारा ₹11,000 का चेक पेड़ लगाने के लिए प्रदान किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।

