सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र, जयपुर में नए कोर्सेज के साथ प्रेरण कार्यक्रम एवं सामूहिक हवन

Event Date: 02/06/2025
Jaipur City,
RAJASTHAN

सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र, लघु उद्योग भारती, जयपुर से सादर आमंत्रण है कि केंद्र पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल मार्केटिंग, अकाउंट एवं फाइनेंस, अप्रेल एवं फैशन तथा कृत्रिम ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग जैसे नवीन कोर्सेज के नए बैच का शुभारंभ 2 जून 2025 से किया गया है। इस अवसर पर नए प्रशिक्षणार्थियों के स्वागत एवं उत्साहवर्धन हेतु 5 जून 2025 को गुरुवार को एक प्रेरण कार्यक्रम (इंडक्शन प्रोग्राम) का आयोजन सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र, जगतपुरा महल रोड, जयपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे गायत्री परिवार के सहयोग से सामूहिक हवन से होगी, जो पर्यावरण शुद्धि का प्रतीक होगा। इसके बाद मध्याह्न 12 बजे से 1:30 बजे तक प्रेरण कार्यक्रम होगा, जिसमें माननीय प्रकाशचंद जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, लघु उद्योग भारती विशेष सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। सभी अतिथियों से अनुरोध है कि वे सपरिवार इस प्रेरक कार्यक्रम में शामिल होकर छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के साथ-साथ सामूहिक हवन में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाएं। यह कार्यक्रम न केवल प्रशिक्षणार्थियों के लिए बल्कि समाज में कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भी महत्वपूर्ण पहल है।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please