स्टोन इंडस्ट्री: तकनीकी उन्नयन और निर्यात संवर्धन से भविष्य निर्माण

Organised by:
लघु उद्योग भारती किशनगढ़ , राजस्थान
Event Date: 09/01/2025
to 10/01/2025
NULL,
RAJASTHAN

स्टोन इंडस्ट्री: तकनीकी उन्नयन और निर्यात संवर्धन से भविष्य निर्माण

स्टोन इण्ड़स्ट्री के भविष्य को आकार एवम् स्वरूप प्रदान करने हेतु आगामी 09-10 जनवरी 2025 को किशनगढ़ में आयोज्य है।
इस सेमीनार के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री राजस्थान सरकार कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ एवम् विशिष्ट अतिथि जल संसाधन मंत्री श्रीमान् सुरेश सिंह जी रावत होगें और समापन सत्र के मुख्य अतिथि केन्द्रीय कृषि एवम् किसान कल्याण राज्यमंत्री श्रीमान् भागीरथ जी चौधरी साहब एवम् विशिष्ट अतिथि राजस्थान सरकार के उद्योग राज्यमंत्री श्री के. के. विश्नोई होगें।
इस कान्फ्रेन्स में स्टोन उद्योग के विकास हेतु तकनीकी उन्नयन, प्रसंस्करण, खनन एवम् उत्सर्जित अपशिष्ट का पुनः उपयोग एवम् निर्यात संवर्धन हेतु विभिन्न सत्रों में देश एवम् विदेश से पधारे हुए विशेषज्ञों द्वारा विशिष्ट जानकारी साझा की जायेगी।
इस कान्फ्रेन्स में हेण्ड़ीक्राफ्ट्स, स्टोन प्रोसेसिंग टूल्स, मशीनरी इत्यादि की प्रदर्शनी की जायेगी। 
निर्यात संवर्धन एवम् इसमें आने वाली बाधाओं को दूर कराने के लिए उद्योग एवम् वाणिज्य मंत्रालय के अधीन ECGC द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवायी जायेगी। 
स्टोन इण्ड़स्ट्री में मशीन एवम् तकनीकी उन्नयन हेतु भारत से मशीन निर्माता भगवती मशीन प्राईवेट लिमिटेड़ एवम् इटली से पेड्रीनी मशीन निर्माता श्री जावेदी द्वारा भविष्य की नई तकनीकों की जानकारी साझा की जायेगी। 
हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा जारी की गई रीप्स-2024 योजना एवम् एमएसएमई योजना को मूर्त रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली श्रीमती शिल्पी गोखरू, संयुक्त सचिव (रिप्स) विस्तृत चर्चा करेंगी।
कौशल विकास एवम् श्रम प्रबन्धन पर एनएसड़ीसी द्वारा जानकारी प्रदान की जायेगी।
स्टोन इण्ड़स्ट्री में माइनिंग एवम् पर्यावरण सम्बन्धी समस्याओं पर पर्यावरण समाधान निर्धारण प्राधिकरण राजस्थान के अध्यक्ष श्री मुनीश कुमार गर्ग द्वारा इनके समाधान पर चर्चा की जायेगी।
स्टोन अपशिष्ट प्रबन्धन पर भारतीय अनुसंधान विज्ञान केन्द्र के प्रमुख वैज्ञानिक श्री महेश अग्रवाल ‘‘वेस्ट को बेस्ट’’ में संपरिवर्तन करने पर जानकारी साझा करेगें।
स्टोन इण्ड़स्ट्री से सम्बन्धित राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारीगण इस सेमीनार में इण्ड़स्ट्री में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु उपलब्ध रहेगें।
इस सेमीनार में सम्पूर्ण राजस्थान के 500 से अधिक स्टोन इण्ड़स्ट्री के प्रतिभागी सम्मिलित होगें।
कृपया रजिस्ट्रेशन लिंक पर रजिस्ट्रेशन करवाकर आयोजित होने वाले सेमिनार का लाभ लें 

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please