स्थापना दिवस आयोजन हेतु सांसद श्री लालवानी को निमंत्रण, केंद्रीय राज्य मंत्री MSME को आमंत्रित करने का आग्रह
लघु उद्योग भारती, इंदौर के पदाधिकारियों द्वारा संगठन के स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में सांसद श्री शंकर लालवानी जी को विशेष आमंत्रण दिया गया। साथ ही, केंद्रीय राज्य मंत्री (MSME) को इस भव्य अवसर पर इंदौर आमंत्रित करने का भी अनुरोध किया गया। इस पर श्री लालवानी जी ने आश्वस्त करते हुए बताया कि संसद सत्र के दौरान उन्होंने स्वयं केंद्रीय मंत्री से इस विषय पर संवाद कर आमंत्रण की जानकारी दे दी है।
लघु उद्योग भारती इंदौर के प्रतिनिधिमंडल की इस सौजन्य भेंट के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

