लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस पर बालोतरा इकाई ने विशेष बच्चों के बीच में खुशियां बांटकर स्थापना दिवस मनाया। विशेष बच्चों की आत्मीयता भोलापन निश्छलता भावुक करने वाली है। विशेष बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए बालोतरा में सवेरा सस्थांन द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे है। सभी संवेदनशील उद्यमी बंधु इस सस्थांन का अवलोकन कर इस संस्थान को यथासंभव मदद कर सकते है।
लघु उधोग भारती द्वारा स्थापना दिवस को विशेष बच्चो के साथ मनाना एक अभिनव प्रयोग है। इस अवसर बालोतरा इकाई अध्यक्ष श्री प्रवीण महाजन जी, प्रांत उपाध्यक्ष श्री महेंद्र श्री श्रीमाल जी, पूर्व अध्यक्ष श्री पाटोदी नरेश जी, पूर्व अध्यक्ष श्री सरजू प्रसाद गर्ग जी , श्री अशोक हुंडिया जी, श्री पंकज छाजेड़ जी, श्री कमलेश ढेलडिया जी, श्री विनोद सिंघवी जी, श्री नितेश गोगड़ जी,श्री अविनाश गोलेछा जी सहित अन्य उद्यमियों की मौजूदगी रही।

