स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर आप सभी को कोटिशः शुभकामनाएं। यह दिन सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि नई ऊर्जा, नई सोच और सशक्त संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपने योगदान को दोहराने का अवसर है।
हमारा उद्देश्य है—देश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को संगठित कर आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करना। उद्योग के प्रत्येक क्षेत्र में नवाचार, कौशल और स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देकर हम माँ भारती को पुनः विश्वगुरु के पद पर प्रतिष्ठित करने के संकल्प को दोहराते हैं।
आज, हम सभी यह संकल्प लें कि विकसित भारत के निर्माण और राष्ट्र को परम वैभव की ओर अग्रसर करने के लिए हम अपनी भूमिका को पूर्ण निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक एकता के साथ निभाएंगे।
जय उद्योग! जय भारत
उद्योग हित, राष्ट्र हित।

