स्वयं सिद्धा उत्तरायण उमंग 2025 – व्यापार और मस्ती का महोत्सव
इस बार फिर से 11 और 12 जनवरी 2025 को हम सभी मिलकर स्वयं सिद्धा उत्तरायण उमंग 2025 का आयोजन करने जा रहे हैं। मेरा पूर्ण विश्वास है कि यह आयोजन पिछले सभी आयोजनों से भी अधिक सफल और भव्य होगा, और यह विश्वास आप सभी सखियों के सहयोग के कारण ही है।
यहां पर स्वयं सिद्धा उत्तरायण उमंग 2025 का पहला फ्लायर प्रस्तुत कर रही हूं। कृपया आज प्रातः 9:00 बजे हम सभी इस फ्लायर को अपने स्टेटस पर लगाएं ताकि ब्यावर शहर के हर व्यक्ति तक हमारे इस विशेष आयोजन की जानकारी पहुंच सके।
धन्यवाद,
उर्वशी भारद्वाज
सचिव,
लघु उद्योग भारती महिला इकाई, ब्यावर

