लघु उद्योग भारती महिला इकाई, भीलवाड़ा द्वारा आयोजित “स्वयंसिद्धा 2025” प्रदर्शनी में आपका सपरिवार हार्दिक स्वागत है। यह प्रदर्शनी महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, स्वदेशी एवं पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा देने की एक प्रेरणादायक पहल है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में भीलवाड़ा की नारी शक्ति अपने विविध हस्तशिल्प, घरेलू उत्पादों, परिधानों और नवाचारों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की भावना को साकार करती नज़र आएगी। प्रदर्शनी का आयोजन 1 एवं 2 जुलाई को अग्रवाल उत्सव भवन, भीलवाड़ा में प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। आइए, परिवार सहित पधारें और महिला उद्यमियों के उत्साह, हुनर और समर्पण का उत्सव मनाएं।

