लघु उद्योग भारती महिला इकाई, झालावाड़ द्वारा जुलाई माह के अंतिम शनिवार एवं रविवार, यानी 26 एवं 27 जुलाई 2025 को एक विशेष आयोजन की योजना बनाई गई है। यह आयोजन महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, राखियाँ, पारंपरिक परिधान, गृह उपयोगी सामग्री, एवं विविध हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी। साथ ही, स्थानीय संस्कृति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम एवं महिलाओं के लिए प्रेरणादायक संवाद सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। यह दो दिवसीय आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में “स्वयंसिद्धा” अभियान को आगे बढ़ाने का प्रयास है। लघु उद्योग भारती महिला इकाई झालावाड़, सभी नागरिकों से अनुरोध करती है कि वे इस मेले में सम्मिलित होकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें और इस प्रेरणादायक पहल को सफल बनाएं।

