लघु उद्योग भारती महिला इकाई, जयपुर द्वारा आयोजित स्वयंसिद्धा राखी-तीज मेला 2025 विभिन्न क्षेत्रों में तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। यह मेला महिलाओं के स्वावलंबन और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन हेतु एक महत्वपूर्ण पहल है। मेले का आयोजन 11-12 जुलाई को मालवीय नगर, 19-20 जुलाई को जगतपुरा और 26-28 जुलाई को विद्याधर नगर में किया जाएगा। इसमें हस्तनिर्मित राखियाँ, पारंपरिक वस्त्र, आभूषण, सजावटी सामग्री, स्वादिष्ट व्यंजन और अन्य घरेलू उत्पादों की स्टॉलें लगाई जाएंगी। जयपुर की विभिन्न महिलाओं और स्व-रोजगार समूहों को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस मेले की परिकल्पना की गई है।
स्टॉल बुकिंग के लिए इच्छुक उद्यमी दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं – मालवीय नगर के लिए श्रीमती रमा अग्रवाल (8058572043), जगतपुरा के लिए श्रीमती वैशाली वशिष्ठ (9460191642), और विद्याधर नगर के लिए श्रीमती खुशी अग्रवाल (9672791754)। इस अवसर पर सभी उद्यमियों और खरीददारों को आमंत्रित किया जाता है कि वे इस उत्सव में भाग लें और महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रोत्साहित करें।

