स्वयंसिद्धा – संकल्प सूत्र एग्जिबिशन 2025 का आयोजन, इंदौर में
हमें यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि स्वयंसिद्धा – संकल्प सूत्र एग्जिबिशन 2025 का आयोजन आगामी 24 जुलाई से 27 जुलाई 2025 के मध्य अभय प्रसाल, रेस कोर्स रोड, इंदौर में किया जाएगा। यह विशेष प्रदर्शनी MSME – PMS योजना के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य महिला उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है जहाँ वे अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विपणन कर सकें।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती, महिला इकाई, इंदौर सभी सदस्यों से आग्रह करती है कि इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपनी-अपनी इकाइयों के सभी सदस्यों तक अवश्य पहुँचाएँ ताकि अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
आवश्यक अन्य विवरण और पंजीयन संबंधी जानकारी शीघ्र ही आपसे साझा की जाएगी।
धन्यवाद,
लघु उद्योग भारती
महिला इकाई, इंदौर

