**स्वावलंबी भारत अभियान अवध प्रांत के द्वारा १२ जनवरी को “युवा दिवस “की तैयारियों हेतु बैठक दिनांक 08/01/2024 , सोमवार को लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित की गई । जिसमें उपाध्यक्ष उ प्र लघु उद्योग निगम लि. उत्तर प्रदेश सरकार एवं लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्री राकेश गर्ग जी (दर्जा राज्यमंत्री) एवं श्री अनुपम श्रीवास्तव जी , क्षेत्रीय संगठक स्वदेशी जागरण मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश का कुशल दिशा निर्देश युक्त पाथेय प्राप्त हुआ।
12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर विवेकानंद युवा उद्यमिता यात्रा निकालने का सर्वसम्मति से निर्णय हुआ।यह यात्रा लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय उतरौला हाउस हजरतगंज, लखनऊ से चलकर पटेल प्रतिमा हजरतगंज लखनऊ तक जाएगी , उसका समय दोपहर 11 बजे रखा गया । बैठक में श्री अमित सिंह प्रांत समन्वयक स्वावलंबी भारत अभियान, श्रीमती रीता मित्तल अवध प्रांत अध्यक्ष एवं अवध प्रांत महिला समन्वयक स्वावलंबी भारत अभियान, युवा प्रमुख,श्री विजय गुलाटी जी, विभाग संयोजक लखनऊ, डॉ.मंजेश जी एवं अरुण चड्ढा जी, सह संयोजक, श्री आदर्श श्रीवास्तव, सह संयोजक, विनीत श्रीवास्तव जी संघर्ष वाहिनी प्रमुख, श्री अनीश श्रीवास्तव जी, श्री सुमित श्रीवास्तव एवं विश्व मोहन तिवारी एडवोकेट सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा दिवस को लेकर , श्री अनुपम जी , क्षेत्रीय संगठक, स्वदेशी जागरण मंच , पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा समस्त स्वदेशी कार्यकर्ताओं को तीन संकल्प दिलाए गए । 1-स्वदेशी उत्पाद अपनाना 2- भगवान श्रीराम एवं स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चलकर विकसित भारत बनाना 3- 14 जनवरी से 22 जनवरी दीपावली पर्व के रूप में समाज उत्सव मनाना।

रीता मित्तल
अध्यक्ष अवध प्रांत
लघु उद्योग भारती

एवं अवध प्रांत महिला समन्वयक ,स्वावलंबी भारत अभियान