“हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत रानपुर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
दिनांक 02 जुलाई 2025 को “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, रीको रानपुर, कोटा के पीछे स्थित रिक्त भूमि पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 400 पौधे लगाने का कार्य आरंभ किया गया, जिसका उद्देश्य क्षेत्र को हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाना है। कार्यक्रम में रीको के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री एम.के. शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री संजीव सक्सेना तथा लघु उद्योग भारती रानपुर इकाई के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, सचिव श्री नभ शर्मा एवं कोषाध्यक्ष श्री पुरण गुप्ता ने सक्रिय सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा देने वाली प्रेरक पहल रही।

