शहडोल में दिनांक 9 अप्रैल 2026 को लघु उद्योग भारती, शहडोल इकाई द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के उद्योगों के विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) को सशक्त बनाने तथा स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान महामंत्री श्री हरि सिंह भदौरिया ने जानकारी दी कि आगामी 12 अप्रैल 2026 को अंचल स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें शहडोल एवं आसपास के क्षेत्रों के अधिक से अधिक उद्यमियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर युवा उद्यमी शुभम तिवारी ने लघु उद्योग भारती की सदस्यता ग्रहण की और संगठन के माध्यम से उद्योगों के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा उद्योगों के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। इस बैठक में अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष सुशील खंडेलवाल, सचिव रविंद्र गुप्ता सहित विनोद शर्मा, अरविंद गुप्ता, पंकज गुप्ता, संतोष गुप्ता, मुकेश गुप्ता एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


