लघु उद्योग भारती झोटवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र की बैठक सम्पन्न, 19 जून के व्यापारिक सम्मेलन का पोस्टर विमोचित कठूमर 2 जून। लघु उद्योग भारती, झोटवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र इकाई की बैठक मंगलवार को कृष्णा रोलिंग फैक्ट्री में अध्यक्ष विवेक जगवायन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का आरंभ करते हुए सचिव महेश जैन ने गत अप्रैल माह में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद सदस्यों ने झोटवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य विनोद गुप्ता ने समस्याओं के निराकरण को लेकर अपने सुझाव व विचार रखे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने 19 जून को बिड़ला सभागार में आयोजित होने वाले वृहद व्यापारिक सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया। अध्यक्ष विवेक जगवायन ने अधिक से अधिक उद्यमियों से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की।


