भारत के प्रमुख औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती की भिवाड़ी इकाई प्रथम की मासिक बैठक का आयोजन बीआईआईए परिसर में किया गया। बैठक की शुरुआत सचिव सीए आरके गुप्ता ने संगठन मंत्र के साथ की। इसके बाद सभी सदस्यों ने अपना परिचय दिया तथा गत मासिक बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई। बैठक में अध्यक्ष सरजीत यादव ने भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में लगातार हो रहे पावर कट से उद्योगों को हो रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विद्युत कटौती के कारण उत्पादन कार्य प्रभावित हो रहा है, इसलिए इस समस्या से विद्युत विभाग को अवगत कराते हुए जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। बैठक के दौरान रामप्रकाश गर्ग ने सरकार द्वारा वेस्ट एशिया की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए एमएसएमई क्षेत्र के लिए लागू की गई Emergency Credit Line Guarantee Scheme (ECLGS) 5.0 की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने योजना के लाभऔर उद्योगों के लिए इसकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। इसके अलावा उद्योगों से जुड़े अन्य विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा
हुई। सदस्यों को बताया गया कि लघु उद्योग भारती के प्रांतीय एवं केंद्रीय कार्यालय द्वारा विभिन्न विभागों के समक्ष उद्योग हितों से जुड़े विषय उठाए गए हैं। बैठक का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया। इसके बाद सभी सदस्य आयकर विभाग द्वारा आयोजित नए आयकर कानून-2025 विषयक सेमिनार में शामिल हुए। बैठक में रामप्रकाश गर्ग, संजय खन्ना, सरजीत यादव, सीए राकेश कुमार गुप्ता, प्रवीण लाम्बा, हरीश गौड़, सीए रोहित महावीर, इन्द्रपाल शर्मा, सुभाष यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


