विधायक सीपी सिंह ने लघु उद्योग भारती के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष विजय छापरिया के आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया. इस अवसर पर विधायक ने उद्योग, संगठन और समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की. सीपी सिंह ने कहा कि लघु उद्योग भारती राष्ट्रहित में कार्य करने वाला सशक्त संगठन है,
T
जो उद्योगों के विकास के साथ समाज को भी मजबूत बना रहा है. उन्होंने कहा कि विजय छापरिया का समर्पित कार्य, कुशल नेतृत्व और समाजहित में योगदान सभी के लिए प्रेरणादायक है. कार्यक्रम में सुशीला छापरिया, आदित्य छापरिया, नीलम छापरिया, सत्य प्रकाश पांडे, सरिता पांडे, सुचित्रा छापरिया सहित परिवार और संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित थे.


