भीलवाड़ा : लघु उद्योग भारती, भीलवाड़ा महिला इकाई द्वारा प्रकाशित एक
विशेष मैगजीन ‘स्वयंसिद्धा नारी शक्ति अनंता’ का विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम महिला उद्यमियों की प्रेरणादायक कहानियों को समाज के सामने लाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती, चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष श्री महेश हुरकट ने की। मंच पर मुख्य अतिथियों के साथ मुख्य इकाई अध्यक्ष श्री शंभू प्रसाद काबरा, ग्रोथ सेंटर इकाई अध्यक्ष श्री गिरीश काबरा, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी लढा, मैगजीन की संपादक डॉ. प्रियंका मेहता एवं सह-संपादक डॉ. नेहा सब्बरवाल की उपस्थिति रही।


