राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 26 दिसम्बर को पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 का उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार को उत्सव 2026 के पोस्टर का विमोचन किया गया। जोधपुर प्रान्त महामंत्री सुरेश कुमार विश्नोई ने बताया, लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधिमण्डल अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचन्द एवं निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संयुक्त महासचिव नरेश पारीक, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड, राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चौपडा, नटवरलाल अजमेरा, प्रदेश महामंत्री सुधीरकुमार गर्ग एवं जोधपुर महानगर सचिव कृष्ण कुमार चौरांडया उपस्थित रहे। उत्सव के संयोजक व निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा व उत्सव के मुख्य समन्वयक व प्रदेश उपाध्यक्ष माहावीर चौपडा ने बताया, मुख्यमंत्री ने पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 के पोस्टर का विमोचन किया। वाहीं 26 दिसम्बर को आयोजित उत्सव के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने का आमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने उत्सव 2026 में उद्योगों से संबंधित विभाग जिसमें उद्योग विभाग, रीको, विद्युत विभाग, प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड, श्रम विभाग, जीएसटी विभाग, फैक्ट्रीज एण्ड बॉयलर्स नगर निगम को विभागीय जानकारी देने, राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए उत्सव में सक्रिय सहभागिता निभाने के निर्देश दिए। अखिल भारतीय संयुक्त महासचिव नरेश पारीक व प्रदेश उपाध्यक्ष नटवरलाल अजमेरा ने मुख्यमंत्री को फरवरी 2026 में आयोजित होने वाले इण्डिया स्टोन मार्ट 2026 की तैयारियों की जानकारी से अवगत करवाया। वहीं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड ने बताया, लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से राजस्थान के उद्योगो के सामने आ रही समस्याओं व सुझावों का प्रतिवेदन दिया। जिसमें जोधपुर, बालोतरा व पाली के औद्योगिक क्षेत्र में उत्पन्न ट्रीटेड फ्लूएट के स्थायी समाधान के लिए कच्छ की खाड़ी तक पाईपलाईन् बिछाने की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया, कि परियोजना की डीपीआर बनराही हैं।