उद्घाटन में शामिल हुए लघु उद्योग भारती सदस्य

December 18, 2024

राइजिंग राजस्थान का समापन जयपुर में विधिवत रूप से किया गया। इस मौके पर एमएसएमई कॉन्क्लेव का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात लघु उद्योग भारती द्वारा जगतपुरा में कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन भी किया गया। दोनों कार्यक्रमों में भरतपुर लघु उद्योग भारती शाखा के अध्यक्ष संजय चौधरी, सचिव राहुल बंसल, मोहन बंसल, राधेश्याम गोयल सहित अन्य जन ने भाग लिया। राइजिंग राजस्थान का समापन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा एवं दिया कुमारी मुख्य सचिव

सुधांशु पंत, न्याय मित्र केके गुप्ता, लघु उद्योग भारती संगठन मंत्री प्रकाश जी भाई साहब, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत विभाग प्रचारक निंबाराम जी, प्रांत प्रचारक बाबूलाल जी एवं कैबिनेट मंत्रियो सहित बड़ी संख्या में विधायक एवं राजस्थान के उद्यमी उपस्थित थे। । लघु उद्योग भारती द्वारा जगतपुरा जयपुर में नवनिर्मित सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र का लोकार्पण मुख्य अतिथि माननीय जगदीप जी धनखड़ उपराष्ट्रपति, मुख्य क्क्ता डॉक्टर कृष्ण गोपाल जी सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कार्यक्रम अध्यक्ष भजन लाल जी शर्मा मुख्यमंत्री, विशिष्ट अतिथि कर्नल राज्यवर्धन सिंह जी राठौड़ उद्योग एवं कौशल विकास मंत्री, घनश्याम ओझा अध्यक्ष लघु उद्योग भारती, ओमप्रकाश गुप्ता महामंत्री लघु उद्योग भारती, शांतिलाल बलाड़ अध्यक्ष लघु उद्योग भारती (राजस्थान) सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति में बुधवार 11 दिसंबर को विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एवं अतिथियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम पौधा भी लगाया गया। लघु उद्योग भारती शाखा भरतपुर के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने दोनों कार्यक्रम में पधारे प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों राजनेताओं, कैबिनेट मंत्री एवं विधायको सहित अन्यञ्जन से शिष्टाचार भेंट भी की।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please