लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान एवं हस्तशिल्प विकास आयोग व जिला उद्योग व वाणिज्य केन्द्र जोधपुर के सहयोग से लघु व सूक्ष्म उद्योगों के लिये सेंलिग नेटवर्क प्लेटफॉर्म, ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है। इन युवाओं के डीएनए मे उद्यमिता है। ऐसे में उद्यमिता को निखारने के लिए ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स नेटवर्क सहायक सिद्ध होगा। आईआईटी के निदेशक अविनाश कुमार अग्रवाल ने वर्चुअल संदेश में कहा कि आज के आधुनिक दौर में ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स के माध्यम से अपने व्यवसाय को स्थानीय बाजारों के साथ साथ वैश्विक बाजार मे उपलब्ध करवा सकते है। आईआईटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वेकटेंश मूर्ति ने कहा कि यह एक ओपन नेटवर्क प्लेटफॉर्म है जो कि विभिन्न विक्रेताओं, ग्राहको और सेवाप्रदाताओ को एक ही स्थान पर जोडता है। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की उपनिदेशक पूजा मेहरा सुराणा ने लघु व सूक्ष्म उद्योगों के बारे मे जानकारी दी। हस्तशिल्प विकास आयोग के सहायक निदेशक किरण वी एन ने ऑनलाईन पोर्टल पर उद्यमियों को उत्पाद बेचने के गुर बताये। ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स से ईशांक बंसल व उद्यमवेल से सचिन कोरला ने जानकारी दी। जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपडा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सुरेशकुमार विश्नोई, श्रीमती बिन्दू जैन, मनीष माहेश्वरी, श्रीमती नलिनी बंसल, श्रीमती शिल्पा अग्रवाल, प्रीति कौर, साहानिका बनर्जी, श्रीमती निधी सिंह, श्रीमती भावना मोटवानी व श्रीमती भावना शर्मा उपस्थित रहे। मोली मॉडन ने आभार जताया। संचालन महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी ने किया।