एक अभियान राष्ट्र के नाम !

September 8, 2025

देश में निर्मित वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने तथा स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन हम पहले भी देते रहे है। लेकिन आज वक्त आ गया है खुलकर स्वदेशी वस्तुओं प्राथमिकता दे। हमारा संकल्प है कि स्वयं भी इसका उपयोग करेंगे, शहर को भी स्थानीय उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित किया करेंगे। ताकि स्वदेशी के प्रति विश्वास और मजबूत हो व प्रदेश की आर्थिकी को नई गति और मजबूती मिल सके। मेक इन इंडिया का नारा हमेशा तभी याद रहेगा जब हम स्वदेशी वस्तुओं को अपने जीवन में अपनाकर अपने लघु उद्योगों को बढ़ावा देंगे-  एच के बत्रा प्रेसिडेंट, फरीदाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप समस्त शहरवासी, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के आवाहन को आत्मसात करते हुए देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे। इससे न केवल हमारे युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में भी हम सभी सहभागी बनेंगे। मैं स्वयं आपको विश्वास दिलाता हु कि स्वयं इसको फॉलो करूंगा और अपने आस पास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करूंगा। दोस्तों समय आ गया है हम किसी के आगे झुकेंगे नहीं। बेशक मार्किट में कोई भी विदेशी समान हो, लेकिन हम खरीदेंगे भारत का बना समान ही गर्व से कहे हम स्वदेशी है- अजय जोनजा एमडी, जोनेजा ब्राइट स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड

जीवन में जो कुछ भी आवश्यक है वह 'स्वदेशी' होना चाहिए। भारत क्या अमेरिका का गुलाम नहीं है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद अमेरिका के साथ संबंधों में आई गिरावट के बीच देश को आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर जोर देने की जरूरत देश की मांग है। देश के विभिन्न हिस्सों में गणेश उत्सव, दुर्गा पूजा और दिवाली के आगमन के साथ, लोगों को त्योहारों के दौरान 'स्वदेशी' उत्पादों को कभी नहीं भूलना चाहिए, चाहे वह उपहार, कपड़े, सजावट की वस्तुएँ या कुछ और खरीदना हो। गर्व से कहो यह स्वदेशी है, गर्व से कहो यह स्वदेशी है, गर्व से कहो यह स्वदेशी है। हमें इसी भावना के साथ आगे बढ़ना है। एकमात्र मंत्र है 'वोकल फॉर लोकल, एकमात्र मार्ग है 'आत्मनिर्भर भारत', एकमात्र लक्ष्य है 'विकसित भारत'। – संजीव खेमका, डायरेक्टर- केसीएल लिमिटेड फरीदाबाद

भारत अपनी शर्तों पर आगे बढ़ेगा। आज हमें देश के लिए जीने की जरूरत है। हम अपने दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाली वही चीजें खरीदें, जो हमारे देश में बनी हों। स्वदेशी अपनाओ-राष्ट्र को आगे बढ़ाओ – आर के गुप्ता, अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती फरीदाबाद

दोस्तों गर्व से कहे हम भारतीय है। 'स्वदेशी' (भारत में निर्मित) उत्पादों पर हम सब को गर्व है। अब क्योंकि आने वाले हफ्तों में त्योहारों का मौसम चरम पर होगा। ऐसे मै समय आ गया हैं 'वोकल फॉर लोकल' के मंत्र पर जोर देने का। सामूहिक रूप से किया गया प्रयास 'आत्मनिर्भर भारत' का मार्ग एक विकसित भारत का निर्माण करेगा। – सुखदेव सिंह प्रेसिडेंट- मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन फरीदाबाद

स्वदेशी अपनाएं, भारत को आत्मनिर्भर बनाएं। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के आह्वान पर AatmaNirbhar Bharat, Makeln India और Vocaly Local को लेकर जोर शोर से लोगो को जागरूक करे। एक महाअभियान का इसे रूप दे आइए, हम सब इस अभियान का हिस्सा बनें। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपना योगदान दें।- राजन मुथरेजा जिला कोषाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद

 

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please