लघु उद्योग भारती ब्यावर इकाई की कार्यकारिणी बैठक रीको स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। अध्यक्ष सचिन नाहर ने आगामी 9 से 11 दिसम्बर तक जयपुर में होने वाले राइजिंग राजस्थान समिट की जानकारी देते हुए बताया कि सभी सदस्यों केलिये गौरव का विषय है कि राज्य सरकार ने इतने बड़े आयोजन की जिम्मेदारी निभाने में लघु उद्योग भारती को भी दायित्व सौंपा। नाहर ने 11 दिसम्बर के एमएसएमई कॉन्क्लेव में ब्यावर इकाई के सदस्यों की अधिकतम उपस्थिति हेतु सामूहिक प्रयास पर बल दिया। उन्होंने इस हेतु ब्यावर से प्रातः 4 बसों द्वारा सामूहिक रूप से जयपुर प्रस्थान करने की जानकारी दी।
लघु उद्योग भारती आगामी 15 दिसम्बर को पारिवारिक स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसकी संयोजक आलोक गुप्ता, राकेश गुप्ता, रुचिका शर्मा, ज्योति शर्मा रहेंगे। संयोजक हेतु मुख्य इकाई से गगन भारद्वाज, रवि झंवर, श्रीकांत बिहाणी, जय आनन्दानी तथा महिला से श्वेता नाहर, शोभंता मेहता की घोषण की गई।
जिला प्रभारी दीपक झंवर ने गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी सदस्यों के सक्रिय सहयोग की अपेक्षा करते हैं।