दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्रों में जल्द ही पानी की समस्या दूर होगी। इस संदर्भ में लघु उद्योग भारती (दिल्ली) के पदाधिकारियों ने जल मंत्री प्रवेश वर्मा से सचिवालय में शुक्रवार को मुलाकात की है।
LUB के उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि राजधानी के लघु उद्यमियों को पानी का संकट झेलना पड़ता है। कई इंडस्ट्रियल एरिया में पानी सप्लाई नहीं होता है। साथ ही अकारण प्रशासनिक प्रताड़ना से दो-चार होना पड़ता है। उद्यम और कारोबार की सहजता को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रवेश वर्मा को सभी दिक्कतें बताईं। उनसे आग्रह किया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप MSME को 10 KLD भूजल उपयोग की सुविधा दिल्ली के उद्यमियों को दी जाए।
मंत्री ने मंगलवार को संबंधित विभागों की मीटिंग बुलाई है। जल्द ही उद्यमियों के हित में सरकार निर्णय करेगी। मीटिंग में दिल्ली के अध्यक्ष दीवानचंद गुप्ता, उपाध्यक्ष वरुण मित्तल, संजय गौर, झिलमिल से संदीप गोयल और पटपड़गंज के तमाम फैक्ट्री मालिक शामिल रहे।