मार्बल एरिया में सोमवार को लघु उद्योग भारती की सभी चारों इकाई की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य इकाई के अध्यक्ष उमेश गोयल ने की। इस दौरान किशनगढ़ इकाई सचिव अनिल मूंदड़ा ने गत बैठक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात राजस्थान सरकार द्वारा औद्योगिक समस्याओं के निराकरण एवं सुझावों के लिए गठित कमेटी में लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल को सदस्य नामित करने पर ऊपरणा ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया। बैठक में लघु उद्योग भारती, किशनगढ़ में जीएसटी एवं कर सम्बंधित कमेटी के प्रभारी नरेश बजाज, बैंकिंग प्रभारी दीपक शर्मा, ईएसआईसी, श्रम विभाग एवं कारखाने प्रभारी गौरव अग्रवाल, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एवं विद्युत संबंधित प्र भारी यतीश सैनी, जीतेन्द्र सिंह राजपुरोहित व गौरव अग्रवाल, रीको संबंधित कार्यों हेतु सत्यनारायण बंसल, मुकुल गर्ग, प्रदूषण विभाग संबंधित कार्यों। हेतु पवन अग्रवाल, अग्रवाल, जिला उद्योग द्योग केन्द्र प्रभारी राजेश कुमार गोयल, राजेश बाफना एवं आलोक अग्रवाल, निर्यात संवर्धन प्रभारी आलोक अग्रवाल, ईएसआई अस्पताल (प्रस्तावित) के कार्यों की प्रगति संबंधित कार्यों के लिए महेन्द्र पाटनी को नामित किया गया। लघु उद्योग भारती किशनगढ़ के कार्यालय एवं कौशल विकास केन्द्र की स्थापना हेतु भूमि चयन के लिए उमेश गोयल, सत्यनारायण बंसल, महेन्द्र पाटनी, जीतेन्द्र सिंह राजपुरोहित एवं गौरव अग्रवाल को प्रभारी नियुक्त किया गया।