लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा आयोजित तीन दिवसीय स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का समापन समारोह केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, चित्तौड प्रांत संयुक्त सचिव दीपक शर्मा, किशनगढ़ इकाई अध्यक्ष उमेश गोयल एवं महिला इकाई अध्यक्ष संतोष बजाज मंचासीन रहे। महिला कार्यकारिणी ने अतिथियों का उपरणा ओढाकर स्वागत किया। अध्यक्ष उमेश गोयल ने अवगत कराया कि स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी 2024 की तैयारी पिछले 6 माह से महिला इकाई द्वारा की गई । तीन दिवसीय प्रदर्शनी में एग्जीबिटर्स को अधिक व्यापार मिले इसके लिये महिलाओं ने कार्ययोजना तैयार की। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी ने कहा आत्मनिर्भर भारत के लिए आवश्यक है, महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनकर महत्वपूर्ण योगदान दे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ओझा ने कहा कि महिला संवेदनशील होती है, इसी स्वभाव के कारण जब वह अपने उपक्रम पर जो उत्पाद तैयार करती है. यह उच्च गुणवत्तापूर्ण होता है, उनके इस उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने का कार्य स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी के माध्यम से पूरे देश में लघु उद्योग भारती की महिला विंग द्वारा सफलतापूर्वक किया जा रहा है। संतोष बजाज ने आभार व्यक्त किया। संचालन इकाई सचिव रिंकू मालपानी ने किया।
■ स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी 2024 की तैयारी पिछले 6 माह से महिला इकाई द्वाराकी गई। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में एग्जीबिटर्स को अधिक व्यापार मिले इसके लिये महिलाओं ने कार्ययोजना तैयार की