केंद्र-राज्य सरकार ने लघु उद्योगों से आत्मनिर्भर भारत बनाया : सतीश चंद्र

January 16, 2024

<p>लखनऊ (एसएनबी) । लघु उद्योग भारती अवध प्रान्त का उद्यमी सम्मेलन कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम में बिजली, उद्यमी सम्मेलन व कुटुंब जीएसटी व्यापार कर, प्रदूषण, एनजीटी लघु उद्योगों की समस्याओं को उठाया गया।</p><p>मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा की सरकार में लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत बनाने का काम किया गया है। आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए नौकरी मांगने नही नौकरी देने के लिए काम करना होगा। मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना को मूर्त रूप देकर लघ उद्योग विशेष कर अत्यंत छोटे स्तर पर कार्य करने वाले उद्यमी भाइयों को समृद्ध करने का प्रयास किया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन सिंह चौहान, सदस्य विधान परिषद ने कहा कि उद्योग को यदि ईमानदारी से किया जाए तो उसे उन्नत होने से कोई नही रोक सकता, कठिनाइयां जरूर आती है, लेकिन दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से हर समस्या का निदान हो जाता है।</p>

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please