आज सोहनसिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र द्वारा कानोडिया कॉलेज एवं सुबोध जैन कॉलेज के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर तीनों संस्थाओं ने विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं उनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस सहयोग के अंतर्गत युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण, रोजगारपरक शिक्षा तथा नए अवसर प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें। यह पहल विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित होगी।
कार्यक्रम में कानोडिया कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती सीमा अग्रवाल जी, सुबोध जैन कॉलेज की प्रिंसिपल श्रीमती रीटा जैन जी, विष्णुप्रिया जी एवं कविता जी सहित लघु उद्योग भारती के श्री महेंद्र खुराना जी, सुनीता शर्मा जी, श्री मनीष जोहरी जी, श्रवण शर्मा जी, वैशाली वशिष्ठ जी एवं रवीना श्रीवास्तव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह पहल क्षेत्र में कौशल विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ शिक्षा एवं उद्योग के बीच सेतु का कार्य करेगी, जिससे युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर प्राप्त होंगे।